अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ संपन्न हुआ यज्ञोपवीत संस्कार। आश्रम ओम प्रथम देव सिद्ध पीठ धाम पर संचालित श्री गोकुलम् आवासीय विद्यालय के बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार आश्रम के महंत प्रेम दास जी द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। महंत प्रेम दास जी ने बताया कि 16 संस्कारों में यह भी हिंदू धर्म का एक संस्कार है। जिस तरह प्रभु श्रीराम जी और लक्ष्मण जी गुरु के आश्रम पर जाकर शिक्षा ग्रहण की थी उसी तरह उपनयन संस्कार के बाद बटुक पूर्णरूप से ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए विद्याध्ययन करते हैं। आचार्य पंकज पांडे जी ने बटुकों का विधि विधान से उपनयन संस्कार संपन्न कराया। 21 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर ऋषिकेश मिश्रा, विजय प्रकाश मिश्रा, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद