आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामसभा साकीपुर (जमूरपुर) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें कुश्ती, कबड्डी, ऊंची कूद, लम्बी कूद जैसी पारंपरिक भारतीय खेल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में ग्रामसभा के युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
आयोजक ग्राम प्रधान राहुल कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को आर्थिक प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया। उन्होंने पारंपरिक खेलकूद से जुड़ने और शारीरिक सौष्ठव के प्रति जागरूक करते हुए भारतीय त्योहारों में समाहित जीवन के व्यावहारिक पक्ष को भी उजागर किया। उन्होंने उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। ब्रह्मदेव तिवारी (चिथरू) निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, आशीष, सुरेंद्र फौजदार, जितेंद्र, शैलेश, ब्रह्म दत्त, राज किशोर राजभर, निर्भय, रामचेत तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, अम्बुज तिवारी, पुनीत तिवारी, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बंदेलाल तिवारी