पाइठ से गिरकर राजगीर की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव में मकान का निर्माण करते समय अचानक पाइठ टूट जाने से राजमिस्त्री घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के इटौरी खालिसपुर गांव निवासी राजमनि प्रजापति 50 वर्ष पुत्र जयवरन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मृतक राजमनि राजगीर का काम करते थे। मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के भोराजपुर कला गांव निवासी गुड्डू के यहां मकान निर्माण का काम करने गए। दीवाल की जुड़ाई करते वक्त ऊंचाई के लिए बनाई गई पैठ पर मजदूर ने सीमेंट का मसाला तेजी से पटक दिया जिससे पैठ टूट गई और राजमनि के सर में गंभीर चोट लग गई। इसके साथ ही साथ नारायन नामक भोराजपुर कला गांव निवासी एक मजदूर और भी घायल हो गया। राजमनि की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। देर शाम लगभग 5 बजे राजमनि की मृत्यु हो गई। मृतक राजमनि का परिवार अत्यंत गरीब है। मृतक के पास तीन लड़कियां एवं दो लड़के हैं। परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *