आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे मार्शल आर्ट ट्रेनर ने ही लूटी अस्मत, दुष्कर्म का केस दर्ज

शेयर करे

सोनभद्र की युवती ने लगाया आरोप, कंदवा निवासी विनोद प्रजापति की तलाश जारी

वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। खुद की सुरक्षा के गुर सिखने आई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के अनुसार वह माह भर पहले ही बनारस रेल कारखाना में मार्शल आर्ट सीखने आई थी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति निवासी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

बतादें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद वह बुरी तरह डर गई और वह बदहवास हो गई। इसके बाद अगले दिन अपने अधिवक्ता के साथ मंडुवाडीह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। बरेका परिसर में जहां दुष्कर्म की घटना हुई है वहां भी पुलिस की टीम पड़ताल करने पहुंची है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के साथ ही आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपित जल्द होगा हिरासत में : थानाध्यक्ष

पुलिस के अनुसार, सोनभद्र निवासी छात्रा मंडुवाडीह के एक मोहल्ले में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी। खुद की सुरक्षा के लिए उसने माह भर पूर्व ही बरेका में प्रशिक्षक विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट की कला को सीखना शुरू किया था। छात्रा ने बताया कि सोमवार की शाम बरेका कैम्पस में सूर्य सरोवर तालाब के पास आरोपित विनोद मार्शल आर्ट सिखाने के दौरान बारिश शुरू होने के बाद उसे घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद विनोद ने जबरदस्ती पास ही मौजूद झाड़ी के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंडुआडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

रिपोर्ट : अमन विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *