पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में बुधवार को एक युवती ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया गांव निवासी इकरार अहमद विदेश रहता है। परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी बीच इकरार की पत्नी नाजिया 36 वर्ष रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक नाजिया के एक पुत्र व एक पुत्री है।
रिपोर्ट-नरसिंह