फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली के दुर्वासा पंडौली में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मायका पक्ष के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा फूलपुर कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली के दुर्वासा पंडौली निवासी सुष्मिता पांडेय 28 वर्ष पत्नी नीरज पांडेय का शव ससुराल में बुधवार की रात्रि में उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सुष्मिता पांडेय का मायका थाना देवगांव के हैबतपुर में है। भाई नीरज पांडेय का कहना है कि बहन सुष्मिता की शादी 22 मई 2021 को हुई थी। उसके बाद से ही बहन को ससुराल के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। बहन के ससुराल पक्ष के लोगो को जाकर समझाया बुझाया गया था लेकिन उसके बावजूद दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। अंततः ससुराल के लोगों ने बहन सुष्मिता को जान से मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता विजयी पांडेय के तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पास एक लड़का श्रेयांश डेढ़ वर्ष एवं लड़की श्रेया 3 वर्ष की है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय