विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बछौली में ब्याही गई प्रियंका पत्नी प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता रामजन्म पुत्र मुंशी निवासी सैदखानपुर बेलवरिया थाना केराकत जिला जौनपुर ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का विवाह 2018 में हुआ था। इसके बाद से परिजन लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता रामजन्म के अनुसार मौत के बाद उन्हें घुमाया जाता रहा। पहले उन्हें बताया गया कि वह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में हैं जब वह वहां पहुंचे तो बताया गया कि वह वाराणसी गए हुए हैं। वह वाराणसी के पांडेपुर तक गए लेकिन उन्हें कुछ अता पता नहीं चल सका। इसके बाद वह पुनः वापस शेखपुर बछौली आए तो उनकी पुत्री को घर पर सुलाया गया था। जब उन्होंने देखा तो मृतका की लाश ठंडी पड़ चुकी थी।
मृतका के पिता का आरोप है कि देवगांव कोतवाली के शेखपुर बछौली के प्रवीण पुत्र श्यामलाल के साथ उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की वर्ष 2018 में शादी की थी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मिले रामजनम पुत्र मुंशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की दो संतानें हैं जिसमें 2 वर्ष का एक पुत्र रचित और 13 माह की एक पुत्री श्रुति है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसे मारा गया है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *