अतरौलिया आजमगढ (सृष्टिमीडिया)़। स्थानीय नगर पंचायत में बिरुवापुर निवासिनी महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गयी। स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम मच गया।
अतरौलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बिरुवापुर निवासिनी सोहदरा पत्नी सुजीत उम्र 30 वर्ष,जो आज दोपहर अपनी हैंड पाइप के पास कपड़े धुल रही थी जैसे ही पानी लेने के लिए हैंडपंप में लगे मोटर को चलाई उसी दौरान मोटर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। यह देखते ही स्थानीय लोग पहुंच गये और आनन-फानन में लाइट काट कर उसे वहाँ से हटाया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास चार बच्चे थे जिसमें बड़ी बेटी रोशनी 12 वर्ष, अंकित 8 वर्ष, अर्पिता 6 वर्ष, आयुष 4 वर्ष का हैं। मृतका का पति सुजीत निषाद जीविकोपार्जन हेतु बाहर कहीं नौकरी करता है। सूचना पाकर थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गये तथा शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतका के परिजनों की तरफ से थाने पर समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद