संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खास बाजार निवासी सुनीता 28 वर्ष पत्नी अजय विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सुनीता पत्नी अजय विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी होने पर उसके पति अजय विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी सुनीता को लेकर बाजार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जब अजय ने अपनी ससुराल गद्दीपुर थाना कंधरापुर में परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के चचेरे भाई सुनील ने मामला संदिग्ध जानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। मृतका का एक लगभग 4 वर्ष का पुत्र भी है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *