नवरात्र पूजन सामग्री और फल फूलों की खुशबू से महके बाजार

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से बाजारों में उत्साह और आस्था का रंग देखने को मिला। शक्ति की उपासना के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खाता उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में पूजन सामग्री फल फूल और व्रत से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उम्र पड़ी है। वहीं इनके दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
तहसील क्षेत्र के मुख्य बाजार लल्लूगंज, कुशल गांव, मौज मोड, मार्टिनगंज, मुक्तिपुर, राजगंज समेत प्रमुख बाजारों में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। माता रानी की पूजा अर्चना के लिए चुनरी नारियल श्रृगार सामग्री और कलश मिट्टी के बर्तनों की जमकर बिक्री हो रही है। इसके साथ ही व्रत के लिए विशेष खाद्य सामग्री भी खरीदी जा रही है। इस समय बाजार में चुनरी की कीमत 25 से लेकर 800 तक मूर्ति 100 से 1000 तक, सिंघाड़ा आता 165 रुपया, मखाना 1400 रुपया किलो, मूंगफली दाना 80 किलो, किशमिश 600 किलो, लौंग 1800 रुपया किलो, इलायची 5000 किलो, कपूर 1800 रुपए किलो, हवन सामग्री 120 से लेकर 200 रुपए किलो, काजू 1000 प्रति किलो बिक रहा है। नवरात्रि के चलते फलों की मांग बढ़ने से उनकी भी कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन नवरात्र के माह में शक्ति की उपासना के क्रम में भक्तों के माथे पर महंगाई की लकीर नहीं दिखाई पड़ रही है बल्कि वह भक्ति के उत्साह में पूजा पाठ की सामग्री माता को अर्पित करने के लिए फल फूल नारियल खरीदने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। जो भी हो इस शक्ति के महापर्व में पुरुष से अधिक महिलाओं का आकर्षण बढ़ा हुआ है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *