रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठिया और चकखैरुल्लाह में वज्रपात से कई घरों के विद्युत उपकरण जल गये। विद्युत ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ गई। बारिश के दौरान वज्रपात की तड़क से कोठिया गांव में संजय कुमार, संदीप कुमार, रवि आदि के घरो में लगे पंखे, एलसीडी, एलईडी आदि उपकरण जल गये। चकखैरुल्लाह में पेट्रोल पंप के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार जल गये वहीं कार शो रुम के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। मंगलवार को विद्युतकर्मी ठीक करने में लगे रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा