बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में बुधवार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 53 छात्रों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या द्वारा सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के छात्र मनमोहन मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की संध्या मौर्य को द्वितीय स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरैठ की छात्रा मानसी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखलिसपुर के वेद प्रकाश तिवारी को चतुर्थ स्थान व उच्च प्राथमिक विद्यालय मरछा हरीवल्लभ की छात्रा प्रतिज्ञा मौर्या को भी चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। यह सभी छात्र अब जिला विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर विनोद मौर्य, अभिनव सिंह, प्रदीप सिंह, विजय प्रताप यादव, प्रवीण मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, गरुण सिंह, मनोज सिंह, रामकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह