मनबढ़ों ने दी घर गिराने की धमकी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड अहरौला के बकलकोल के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोग चकबंदी से पूर्व अपने बाप दादा के समय से बकलकोर गांव में निवास कर रहे हैं लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ और दबंग किस्म के लोग हम लोगों का घर गिराना चाहते हैं और उस पर कब्जा जमाना चाहते हैं। प्रायः उन लोगों द्वारा हम लोगों को भगाने की धमकी दी जाती है और गाली गलौज किया जाता है। हल्का लेखपाल और थाना की पुलिस से मिलकर गांव खाली कराने के लिए हम लोगों को हमेशा चेतावनी दी जाती है। इसकी शिकायत हम लोगों ने उपजिलाधिकारी से की लेकिन अभी तक हमारी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इतना ही नहीं इसकी शिकायत हम लोगों ने सीएम पोर्टल पर भी किया है। हम लोगों का 50 घरों का परिवार है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर तहसील के अधिकारियों द्वारा हमें न्याय नहीं मिला दो हम ग्रामीण इसकी शिकायत पुनः मुख्यमंत्री से करेंगे। इस मौके पर मुन्नीलाल, रामबेला लाल, अच्छेलाल, हरिलाल, पृथ्वी लाल, संजीव, मोनू राजभर, सोनमती, श्रीराम, सतिराम, नरमा, रीता, अशोक, चुन्नीलाल, अखिलेश, इंद्रावती, प्रेमशीला आदि मौजूद रहीं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि शिकायत पत्र मिल चुका है इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *