सुविधा शुल्क न देने पर प्रबंधक ने छात्र को पीटा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में श्रीमती कलावती देवी इंटर कालेज के नाम से विद्यालय चलता है। शुक्रवार को एक बच्चे द्वारा विद्यालय में सुविधा शुल्क के नाम पर पन्द्रह सौ रुपया न देने पर उसको बेरहमी से प्रबंधक ने पीट दिया। तब तक विद्यालय में जांच टीम आ गई। बच्चे ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई। अधिकारियों ने परीक्षा दे रहे बच्चे से प्रार्थना पत्र ले लिया। बच्चे को आश्वासन दिया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर कार्रवाई की जाएगी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी मोहम्मद मजहर अली कक्षा दसवीं में पढ़ता है। उसने हाई स्कूल बोर्ड का फार्म क्षेत्र के महादेव इंटर कालेज डेमरी सिकरौर सहबरी सरायमीर से भरा था जिसका सेंटर क्षेत्र के श्रीमती कलावती देवी इंटर कालेज शिवराजपुर में गया था।
शुक्रवार को सुबह की पाली में सोशल साइंस की परीक्षा थी। जैसे ही मजहर परीक्षा देने अंदर घुसा, वहां पहले से बच्चों से विद्यालय के मैनेजर व कुछ लोगों द्वारा 1500 रुपये मांगा जा रहा था। इस बच्चे से भी मांगा गया। इसके पास सिर्फ 150 रूपये थे। इसने कहा कि बाकी पैसे मैं बाद में दूंगा। इसी बात को लेकर विद्यालय के मैनेजर व कुछ लोगों द्वारा इसको पीटा गया। मोहम्मद मजहर ने बताया कि मै रोजा रख कर परीक्षा देने गया था। मजहर ने बताया कि मैं बार-बार निवेदन करता रहा कि मैं रोजेदार हूं लेकिन मैनेजर व उनके साथ के लोग मियां कहकर मार रहे थे।
छात्र मजहर ने इसकी लिखित सूचना रविवार को सरायमीर थाने में दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसकी जांच की जा रही है। जांच में जितने भी लोग दोषी पाए जाएंगे सबके विरुद्ध मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *