ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति घायल

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में ट्रेन के धक्के से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर मुहल्ला निवासी प्रकाशचंद्र ठठेर 50 वर्ष किसी कार्य से रेलवे लाइन सुबह गया था। रेलवे ट्रैक पार करते समय गुजर रही ट्रेन से धक्का लगने से जख्मी हो गया। काफी देर बाद नागरिकों ने जख्मी हालत में पडा देख घर वालो को सूचना दी। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के सम्बध में तरह-तरह की चर्चाए व्याप्त है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *