सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता हैं मालवीय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्राह्मण समाज कल्याण के तत्वावधान में महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती सोमवार को सिधारी स्थित अनुपम वाटिका में मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि मालवीय जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता एवं संस्कारों के पक्षधर महा मानव थे। मालवीय जी काशी हिन्दू विश्व विद्यालय की स्थापना के माध्यम से छात्र के रूप में आधुनिक ऋषि उत्पन्न करना चाहते थे। मालवीय जी एक युगद्रष्टा, महान शिक्षाविद, एवं इस युग के आदर्श पुरुष थे।
अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि मालवीय जी को प्रथम एवं अन्तिम बार महामना की उपाधि प्राप्त हुई। उन्होंने काशी नरेश से भूमि प्राप्त कर दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्व विद्यालय बनवाया। कार्यक्रम के दौरान दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, इं.केएन चतुर्वेदी, सूर्य नारायण पाठक, डा.प्रभात उपाध्याय, डा.मृगेंद्र दुबे, डा.दीपक पाण्डेय, डा.शरद मिश्र, मालती मिश्रा, प्रेम नारायण प्रेमी, दिवाकर तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डा.दुर्गा प्रसाद दिवेदी, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, दिवाकर तिवारी, आनन्द उपाध्याय, मनीष मिश्रा, उमा कांत तिवारी, कैलाश नाथ तिवारी, डा.उमेश पाण्डेय, डा.अमरेश पाठक, रुद्र नाथ चौबे, सूर्य नारायण पाठक, गिरीश दत्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *