न्यूट्रीशन एवं संतुलित आहार के प्रति करें जागरूक-डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ड्राई राशन वितरण पोषण ट्रैकर बी०एच०एन०डी० न्यूट्रीशन काउन्सिलिंग कार्नर, लाभार्थियों का आधार नामांकन, प्रोत्साहन राशि की समीक्षा की गयी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित प्लान्ट के माध्यम से आगनवाडी केन्द्रों पर वितरित कराया जाता है, जिसकी आपूर्ति प्लान्ट के माध्यम से नहीं हो पा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सम्बन्धित अधिकारी का निर्देश दिये कि टी०एच०आर० प्लान्ट द्वारा निरन्तर आपूर्ति हो सके, के लिये मेरे माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि वीएचएनडी सेशन के दौरान आगनवाडी कार्यकर्त्री न्यूट्रीशन काउन्सिलिंग कार्नर सक्रिय रखें एवं आने वाले बच्चों, गर्भवती धात्री माताओं को न्यूट्रीशन एवं संतुलित आहार के विषय में जागरूक करे। उन्होंने यह भी दिये कि अपने साथ वजन मशीन, स्टैडियो मीटर, इन्फैन्टोमीटर रखें और उसका प्रयोग करें, मौके पर ग्रोथ चार्ट भी अपडेट करते रहे। वर्तमान समय में 0-5 वर्ष तक के बच्चे गर्भवती, धात्री माताओं का आधार नामांकन सुपरवाईजर्स के द्वारा किये जा रहे हैं, जिसमे खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि स्वयं मानीटरिंग करते हुये पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इंद्र नारायण तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *