आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूबा पीजी कालेज दरियापुर नेवादा मेें महात्मा गांधी की जयन्ती अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के लिए में मनायी गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव द्वारा गांधी व लालबहादुर शासत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चरित्र से सम्बंधित गीत संगीत एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद प्राचार्य ने उद्बोधन में गांधी के सत्य अहिंसा एंव स्वच्छता पर अपना विचार व्यक्त किया। राष्ट्रगांन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार