आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर डीएवी रैदोपुर चौराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
कवि एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। उनके उच्च आदर्श और नैतिक मूल्य हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भारत रक्षा दल के नगर सचिव दीपक जायसवाल ने कहा कि करो या मरो का नारा देकर गांधी जी ने सत्याग्रह प्रारम्भ किया, जिससे सम्पूर्ण देशवासी आन्दोलित हो गये और अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए विवश हो गए।
इस मौके पर महंत संजय दास जी महाराज, रवि कुमार जायसवाल, बृजेश विश्वृकर्मा, पतिराम यादव, पतरू राम गुप्ता, दिनेश यादव, सुशील यादव, गोलू बरनवाल, संजय अग्रवाल, गुड्डू यादव, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार