स्काउट एवं गाइड कैंप से अनुभव लेकर लौटे महादेवी के छात्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी तिवारीपुर स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट्स-गाइड्स छात्रों ने 19वीं नेशनल डायमंड जुबली जंबूरी डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्केटर 15, वृंदावन योजना लखनऊ में सक्रिय रूप से भाग लिया और अनुभव लेकर लौटे।
विद्यालय के 20 छात्र, स्काउट मास्टर एवं आजमगढ़ मण्डल कंटीजेंट लीडर के रूप में यूनिट लीडर राहुल तिवारी के नेतृत्व में 23 से 29 नवम्बर तक 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, लखनऊ 2025 में प्रतिभाग कर रहे थे। इस आयोजन में भागीदारी से उन्होंने न केवल टीम-वर्क, नेतृत्व, अनुशासन व सहयोग की भावना को प्रगाढ़ किया, बल्कि देशभर के अन्य स्काउट्स, गाइड्स विद्यार्थियों से मिलकर अनुभवों का आदान-प्रदान कर आत्मविश्वास व कौशल में वृद्धि की। इस दौरान छात्रों ने गैजेट्स बनाना सीखा, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, पुलिस, आर्मी, एवं विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी देखी। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ग्रैंड कैंपफायर का भी आनंद लिया।
इस जंबूरी में महादेवी हॉयर सेकेंडरी स्कूल के अमृत राज सिंह, मिथिलेश कन्नौजिया, मार्च पास्ट में, और स्किल व रामा में सुधांशु दुबे, अंशुमान प्रताप यादव, शिवा यादव गतिविधि के अंतर्गत अपने सहयोगी राहुल तिवारी के साथ आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व भी किया तथा विद्यालय के स्काउट के छात्रों ने आर्ट और क्राफ्ट गतिविधि के अंतर्गत आजमगढ़ मंडल की ओर से एक सेल्फी स्टैंड और कुछ चित्र एवं रंगोलियां भी बनायीं। जिले में वापसी के दौरान प्रबंधक डीपी मौर्य एवं प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य ने स्काउट दल को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *