आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत जनपद के कई स्थानों पर रविवार को जागरूकता निकाली गयी। इस दौरान लोगों को देशप्रेम के प्रति जागरूक किया गया।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार बेलइसा मंडी मंे मंडी उपनिदेशक प्रशासन अनिल त्यागी ने मंडी कर्मचारियों, व्यापारियों के साथ तिरंगा रैली निकाल लोगो को जागरूक किया। इस दौरान घरों पर किसानों से तिरंगा फहराने की अपील भी की। इस मौके पर सचिव विजय चौधरी, सभानन्द तिवारी, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत आंवक द्वारा बाजार से प्रारम्भ होते हुए बाइक रैली खालिसपुर, अदरसपुर कोटिला आदि क्षेत्रो तक पहुंची। इस दौरान सभी वाहनो पर तिरंगा लगे रहे और राष्ट्रीय जयघोष भी होते रहे। ग्राम प्रधान जाहिद खां के नेतृत्व में निकली बाइक तिरंगा रैली में जीतेन्द्र जैसवार, रियाज़ुद्दीन, समाजसेवी प्रमोद कुमार, राजेश चौहान, हवलदार चौहान, अरविन्द यादव, मिर्जा आदिल आदि मौजूद रहे। रैली 10 किमी दूरी तय कर समाप्त हुई। प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनंतपुर और रघुनाथपुर गांवों का भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव एवं सर्वजीत यादव अजय सिंह आदि शिक्षक साथ थे।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्रा महाजन चिल्ड्रेन एकेडमी बरदह द्वारा बृहद रूप में निकाल कर एकेडमी परिसर से जानुड़ी मोड़ सहनउदी मोड़ से बरदह, बरदह से चौकी मोड़ होते हुए एकेडमी परिसर पहुंचकर समाप्त हो गयी। छोटे-छोटे बच्चे देशभक्ति के जज्बात में डूबे हुए नजर आ रहे थे। तिरंगा रैली को हरी झंडी विद्यालय के प्रबंधक शिव शंकर गुप्ता महाजन अकैडमी द्वारा दिखाकर रवाना किया गया।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सरदहां बाजार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय लोगो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा बाजार के मेउड़िया मोड़ से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए बाजार की सब्जी मण्डी के पास आकर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, महामन्त्री दीपक मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, बिन्दू जायसवाल, महेंद्र सिंह, दिलीप जायसवाल, बिजयन्त सिंह, अशोक नायक, बिकास दुबे आदि उपस्थित रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को कप्तानगंज बाजार में ग्राम प्रधान शिवशंकर गुप्ता व प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनकर उर्फ काजू के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर महाप्रधान संजय यादव, पवन गुप्ता, विश्राम गौड़, रामू गुप्ता, अबदुल्ला, राशिद, अशोक गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।