महिला सशक्तिकरण के लिए आधी आबादी को किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-05 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर आधी आबादी को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में समस्त थानांे में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों यथा घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु शासन से जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके लिए पंफलेट का भी वितरण किया गया। मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में महिलाओं/छात्राओं को जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *