मृदा स्वास्थ्य के प्रति किसानों को किया जागरूक

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड में किसान कल्याण केंद्र चकिया पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य और मृदा उर्वरता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के बारे में किसानों को बताया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उर्वरता पर प्रभाव और फसल उत्पादन पर प्रभाव और मृदा स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखा जाए इसके बारे में बताया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से विभिन्न फसलों के लिए उपयुक्त उर्वरक उपयोग और मृदा के उपस्थित पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर भूतपूर्व एडीओ राधेश्याम यादव, अशोक कुमार, बीटीएम आशीष कुमार यादव, एटीएम अविनाश मौर्य, नीरज यादव, संदीप कुमार, प्रियरंजन गुप्ता, सुभाष यादव, गोदाम इंचार्ज रामदीन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *