पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना बिलरियागंज अन्तर्गत ग्राम ज़मीन पड़री भीमबर में मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत संयुक्त चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी’ के निर्देशन में, थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी वकील सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
चौपाल के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। महिला मुख्य आरक्षी जानकी सिंह, महिला आरक्षी रंजू यादव, आरक्षी सर्वेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सरोज एवं शिवम शर्मा द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। साइबर जागरूकता सत्र में साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
रिपोर्ट-बबलू राय