आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत गुरूवार को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन कॉर्डिनेटर विपिन राय, सफाई नायक रामचन्द्र सिंह द्वारा वार्ड नंबर 10 एलवल में स्टीकर और फ्लिपचार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को बढ़ाए हाथ, सफाई करे साथ, सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण, प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में बताया गया और जानकारी दी गई।
रिपोर्ट-दीपू खरवार