अयोध्या ध्वज पूजन एवं राम मंदिर हेतु किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री बड़ा गणेश मंदिर परिसर में सोमवार को अयोध्या ध्वज पूजन तथा राम मंदिर जागरूकता अभियान का आयोजन उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और ध्वज पूजन के साथ किया गया।
अभियान के तहत स्वयंसेवकों द्वारा स्कूल संग, गृह सम्पर्क तथा जनजागरण रथ के माध्यम से नागरिकों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, उसकी सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में धार्मिक जागरूकता, संस्कार संरक्षण तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ध्वज पूजन के उपरांत लोगों को श्रीराम मंदिर से संबंधित साहित्य, पंपलेट तथा जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को और गति दी जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक तक राम मंदिर का संदेश तथा सांस्कृतिक गौरव पहुंचे।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक दीनानाथ, विभाग प्रचारक अंबेश, बलिया जिला प्रचारक रामाकांत, रवि प्रताप सिंह, सत्य विजय राय, ओम प्रकाश पांडेय, रामकृष्ण मिश्र, जनार्दन राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, राधामोहन, रणविजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह, लक्ष्मण मौर्या, अरमान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *