मां शांति डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका बिलरियागंज क्षेत्र में शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए बिलरियागंज-रौनापार मार्ग पर स्थित अकबरपुर में “मां शांति डिजिटल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना मणि दीप एजुकेशनल ग्रुप द्वारा की गई है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ समाजसेवी विशाल सेठ ने फीता काटकर किया।
वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एक सराहनीय पहल है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
इस अवसर परमणि दीप एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक चतुर्भुज तिवारी, प्रिंसिपल मिथिलेश तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सागर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमबर, दीपक मिश्रा, अभिषेक राय उर्फ बंटी राय, सभासद उदय यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *