बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खंड कोयलसा के भरौली टोडर गांव में 200 वर्षाे से अधिक पुराने राम जानकी मंदिर में मंगलवार को मां मारुका महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हुआ है। यज्ञ के लिए छोटी छोटी कन्याओं व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही।
यज्ञ के मुख्य यजमान सीताराम सिंह ने बताया कि यह मंदिर 200 वर्षाे से अधिक समय से है। इस मंदिर का बड़ा ही महत्व है। यहां जो लोग मंदिर में आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। गांव व क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस महायज्ञ को शुरू किया गया है। आज से इस महायज्ञ में कथा दोनो समय चलेगी। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक यह कथा चलेगी। दूर दूर से विद्वान ब्राह्मण बुलाए गए हैं। जिनके द्वारा विधि विधान पूर्वक महायज्ञ की जाएगी। यज्ञाचार्य बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि यह यज्ञ लोगों के कल्याण के लिए कराई जा रही है। यज्ञ से मानव का कल्याण होता है तथा यज्ञ में प्रवचन सुनने से आत्मा को शान्ति मिलती है तथा बुद्धि का विकास होता है। लोभ और लालच दूर होता है अधर्म से लोग धर्म की ओर आकर्सित होते हैं। क्योंकि कलयुग में राम नाम ही सिर्फ लोगों के मोक्ष का कारण बनेगा। एक समय ऐसा भी कलयुग में आएगा। जब धरती पर धर्म धीरे धीरे समाप्त होता नजर दिखेगा। ऐसे में सिर्फ प्रभु के नाम का ही सुमिरन धर्म का मार्ग होगा। इस महायज्ञ का धुंआ जहा भी जायेगा। वह धरती पवित्र हो जायेगी। लोगों से संकट दूर हो जायेगा। इस मौके पर प्रवीण सिंह, राजन सिंह, डी एम सिंह, बृजेश सिंह, लबलू सिंह, दिनेश पांडेय, राजेश निषाद, महेंद्र निषाद, रविन्द्र निषाद, ओम प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, नरसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह