परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल ने मंदिर में रचायी शादी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद स्थित शीतला माता मंदिर में घर से भागे प्रेमी युगल ने परिवार वालों की रजामंदी से शादी कर लिया। इस मौके पर दोनों पक्ष के लोग उपस्थित थे।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी फेकू प्रजापति कि पुत्री रविता प्रजापति को बीती रात में पिंटू प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति निवासी शेख पुरवा भगा ले गया था जिसे देर रात में रानी कि सराय पुलिस ने पकड़ लिया था और पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग घर से भाग रहे हैं तो रानी कि सराय पुलिस ने दोनों के घर वाले को सूचना दिया कि दोनों प्रेमी युगल रानी कि सराय में हैं तो दोनों पक्षों के परिवार के लोग आज सुबह ग्यारह बजे रानी कि सराय थाना में पहुंच कर आपस में शादी करने पर रजामंद हो गए दोनों पक्षों ने कहा कि हम सभी लोग आपस में तय कर चुके हैं कि शादी कर दी जाए तो पुलिस ने दोनों परिवारों के लोगों को लड़का और लड़की को सौंप दिया और दोनों परिवार के लोगों ने थाना से सीधे निजामाबाद शीतला माता मंदिर पर दोपहर तीन बजे ले जाकर वरमाला पहना कर शादी विवाह कर दिया है क्योंकि लड़के कि उम्र छब्बीस साल और लड़की कि उम्र बाइस साल है। दोनों प्रजापति समाज के है लड़के पिता भोला प्रजापति ने अपने बेटे के साथ बहू लेकर घर हसीं खुशी चले गए हैं निजामाबाद क्षेत्र में हुई शादी कि पूरे क्षेत्र में चर्चा है। दोनों पक्ष से दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *