आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव ‘हनी’ द्वारा संयुक्त रूप से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
राहुल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सुर कोकिला मंगला सलोनी वाराणसी एवं ढ़ोलक सम्राट सुभाष कन्नौजिया और राजकुमार शाह के डायरेक्शन में गीत नाट्य-‘ऐ वतन’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों द्वारा प्रतिबन्धित किये गये गीतों पर आधारित शानदार प्रस्तुति की गयी। सृष्टिधर महतो झारखण्ड द्वारा छाउ नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से युवा पीढ़ी में देश के प्रति देश प्रेम बढ़ेगा एवं युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जन में देश के प्रति देश प्रेम, देश भक्ति जागृत होगी एवं देश के प्रति समर्पित होगी। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी बिन्नी श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश, समाज सेवी कृष्णा श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, बिट्टु यादव, पीयूष यादव सहित अधिक संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव