आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भगवान परशुराम जयंती चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद, ब्राह्मण एकता परिषद इत्यादि संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मनायी गयी। मंदिर में स्थापित परशुराम जी की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन कर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन एवं ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पं. ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम पराक्रम के कारक और सत्य के धारक हैं। योग, नीति एवं धनुर्विद्या के पारंगत परशुराम जी के जीवन से हमें अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विधर्मी सहस्रार्जुन सहित अनेक नास्तिक राजाओं का वध करके समाज में व्याप्त असुरक्षा, आतंक और भय को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी। महान तपस्वी परशुराम जी चिरंजीवी हैं। त्रेतायुग में श्रीराम को शारंग धनुष और द्वापर में श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र उन्होंने ही दिया था।
जीसएसटी कमिश्नर राजनाथ तिवारी एवं अन्य यजमान के हाथों आश्रम के महंत बमबम गिरि की देखरेख में पं.सुरेंद्र पांडेय, पं. सुभाष शास्त्री ने पूजन, हवन क्रिया संपन्न कराया।
इस मौके पर अखिलेश मिश्र गुड्डू, पं. संजय कुमार पांडेय, पं. मनोज कुमार त्रिपाठी, पं. भागवत तिवारी, पं. शर्मानंद पांडेय, पं. विश्वदेव उपाध्याय, मालती मिश्र, आनन्द उपाध्याय, पं. अभिषेक पांडेय, सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, माहेश्वरी कांत पांडेय, गिरीश चतुर्वेदी, गिरिजा सुवन पांडेय, पं. गोविंद दुबे, महंत संजय पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी पप्पू आदि मौजूद रहे।
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम करौती श्री गिरीश्वर महादेव मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज शिव राम परिवार के तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आचार्य पं.राम मिलन पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के पश्चात उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पं.गिरीश चतुर्वेदी, अशोक चौबे, सुधाकर चौबे, हरि बाबा, रत्नसेन चौबे, अखिलेश चतुर्वेदी, परितोष चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, मंगल चतुर्वेदी, नागेंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान संतोष चतुर्वेदी पथरु बाबा तथा संचालन जयप्रकाश चतुर्वेदी ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार