आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर के बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मंदिर में धीरज कुमार की अध्यक्षता में भंते द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर भगवान बुद्ध को नमन किया गया। बौद्ध धर्म अनुयायियों को संबोधित करते हुए भंते ने कहा कि बुद्ध भगवान ने आज ही के दिन जन्म लिया था। आज ही के दिन ज्ञान प्राप्त किया था और आज ही के दिन अपने शिष्यों को पहला उपदेश दिया था। आज ही के दिन उन्होंने मानवता का संदेश पूरे विश्व में फैलाया जिसके चलते पूरी दुनिया में भारत अपने आप को गौरवशाली महसूस करता है। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने मानवता व एक समाज का सपना देखा और इसी एकता का संदेश देने के लिए पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार