गैस एजेंसियों पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक लोग गैस सिलेंडर और केवाईसी कराने के लिए एजेंसियों के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के नए निर्देशों के बाद वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। सर्वर की समस्या के कारण न तो उपभोक्ताओं की केवाईसी हो पा रही है और न ही समय पर गैस बुकिंग हो पा रही है।
एजेंसी संचालक सुबह से शाम तक लैपटॉप लेकर केवाईसी अपडेट करने में लगे हैं, लेकिन सर्वर कमजोर होने के कारण काम में काफी देरी हो रही है। इससे एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है और अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को गैस कंपनियों को निर्देश देकर नियमों में कुछ संशोधन करना चाहिए, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। अन्यथा नए नियमों के सख्ती से पालन के कारण स्थिति जस की तस बनी रह सकती ळें
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार- स्थानीय नगर पालिका के इंडियन गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालत यह हैं कि सुबह होते ही एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग जा रही है। वही गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस बुकिंग का मैसेज आया हुआ हैं उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है अफवाहों पर ध्यान न दें।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *