पुलिस पर हमला करने वालों के घरों में लटके ताले

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गये। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मामले में 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। घटना के बाद पुलिस की छापेमारी से शनिवार को गांव में सन्नाटा रहा। पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव के 100 में से लगभग 34 घरों के दरवाजे पर ताले लटकते रहे। आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। घरों में बंधे पशुओं को चारा तक नसीब नहीं हुआ। पुलिस ने कुछ हमलावरों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपी जूते-चप्पल, मच्छरदानी और बिस्तर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस गांव में पहरा दे रही है और घर-घर जाकर तलाशी ले रही है। बच्चे अपने माता-पिता को खोज रहे हैं। बुजुर्ग भी असहाय स्थिति में पड़े हैं। पुलिस ने इशा राजभर को थाने ले गई। शाम तक उसका बच्चा दूध के लिए रो रहा था।
रिपोर्ट-अद्या प्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *