सुलभ शौचालय में लटक रहा ताला, नगरवासी परेशान

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक संत रविदास नगर में बने सुलभ शौचालय में ताला बंद रहता है जिसके कारण नगर वासियों को काफी दिक्कत होती है। रविवार को सभासद कुलदीप कौर और समाजसेवी अरुण कुमार ने उक्त शौचालय पर पहुंच कर ईओ निजामाबाद से फोन पर बात कर शौचालय को खुलवाने की मांग किया।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा 2020 में इस सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसके बनते समय नगर वासियों को काफी खुशी थी। लेकिन विगत दो साल से नगर पंचायत द्वारा उक्त शौचालय पर ताला लगा दिया गया है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। सभासद कुलदीप कौर ने बताया कि निजामाबाद फरहाबाद में बना पिंक शौचालय पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है टोटियां टूटी हुई हैं। अगल बगल गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण उसमें कोई आता जाता नहीं है। साफ सफाई के नाम पर हर महीने भुगतान कर सरकारी पैसा का बंदरबांट किया जा रहा है। नगर पंचायत में ज्यादातर नालियां जाम पड़ी हुई हैं गंदा पानी रोड पर बहता है। जगह-जगह कूड़े का ढेर रोड पर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि हर महीने लाखों का भुगतान नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई के नाम किया जाता है लेकिन काम सिर्फ कागजों पर दिखता है। धरातल पर पूरे नगर पंचायत में गंदगी फैली हुई है। अभी गर्मी की शुरुआत हुई है लेकिन पूरे नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *