आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भारतीय संविधान दिवस पर कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार बौद्ध सत्य भारत रत्न गरीबों वंचितों शोषितों के मसीहा डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान के लिए संकल्पित होने की शपथ ली।
वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी भारत के लोकतंत्र को सदैव मजबूत रखेंगी और बाबा साहब के विचारों पर चल कर निश्चित रूप से भारत को विश्वगुरु बनाने का काम किया जायेगा। इसके लिए जनमानस को जाति-पाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर भारतीय संविधान के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। स्व.रामविलास पासवान ने सदैव बाबा साहब एवं भारतीय संविधान के हक अधिकारों के लिए लड़ते रहे। आज उनके पदचिह्नों पर चलने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पास कर रहे हैं। भारत के अंदर फैली कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया जायेगा।
इस मौके पर चंद्रमी गौतम, नूरसबा मनिहार, रामबचन चौहान, विजय सेठ, सिकंदर भारती, प्रवीण गौतम, रेखा गौतम, सरिता गौतम आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार