लोजपा ने मनोनीत पदाधिकारियों को किया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला इकाई की कार्यकर्ता बैठक पार्टी कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड पर संपन्न हुई। अध्यक्षता नंदकिशोर चौहान एवं संचालन रामलगन विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष का रास्ता जनहित में सदा अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार की जो नीतियां हैं वह पूरी तरह से आमजन के हित में नहीं है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ताकि सामाजिक परिवर्तन लोकतंत्र की परंपरा मजबूत रहे। संगठन का विस्तार करते हुए राजेश विश्वकर्मा राज को प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आजमगढ़ रामपलट विश्वकर्मा प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी वाराणसी आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बालचंद जैसवारा को मनोनीत किया गया। इन लोगों से यह उम्मीद है कि पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देशों के साथ युवा कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में एक मजबूत संगठन खड़ा करने का सभी ने संकल्प लिया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मनोनीत पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सिकंदर भारती, ताज मोहम्मद, सुकलेश प्रधान, मिठाई लाल, रामसरन राम, चंद्रमी गौतम, नूरसबा मनिहार, गिरिजा चौहान, पुष्पा गौतम, सुलेखा यादव, सुनीता भारती, श्रेया कुमारी, सुमित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *