प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित सामान्य सुविधा केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसे देखने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह 95वां मन की बात का कार्यक्रम है जिसका पूरे भारत में ग्यारह जगह लाईव प्रसारण किया गया था। उसमें एक स्थान निजामाबाद सामान्य सुविधा केंद्र था जिसका नेशनल दूरदर्शन ने निजामाबाद से लाइव प्रसारण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कान्त राय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिनोद राय, मनोज यादव, रणविजय राय, सन्तोष कुमार गौड,़ गगन कश्यप, सेराज आज़मी, रंजीत चौहान, जयराम उपाध्याय, गौतम चौबे, हरीश तिवारी, हरिकेश तिवारी, बैजनाथ प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *