बिलरियागंज भाजपा मंडल कार्य समिति की सूची जारी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत बिलरियागंज भाजपा मंडल कार्य समिति के गठन की सूची सोमवार को मुख्यालय लखनऊ से जारी की गई। लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला। कार्यकर्ता फिर भी भाजपा के बैनर तले पार्टी के हर कार्यक्रम और बिंदुओं पर तन मन से कार्य करने के लिए तैयार हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बनाए गए पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।
बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष के रूप में रूद्रप्रकाश राय पहले से ही नामित किए गए थे। बिलरियागंज मंडल कार्य समिति में 6 मंडल उपाध्यक्ष तथा दो महामंत्री, 6 मंडल मंत्री, एक कोषाध्यक्ष तथा 34 सदस्यों की सूची जारी हुई है। 6 मंडल उपाध्यक्षों में सूर्यभान सोनकर, रविंद्र राय, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, सूरज प्रकाश राय, तेज प्रताप सिंह, प्रमोद चौहान तथा मंडल महामंत्री में सूर्य प्रकाश मिश्रा, दयाशंकर यादव तथा मंडल मंत्री के रूप में सविता देवी, मीरा विश्वकर्मा, अदालती पासवान, आशुतोष सिंह, निधि राय, हरिनाथ राजभर तथा कोषाध्यक्ष के रूप में शिव प्रकाश का चयन किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में मनीष राय, संतोष चौहान, अरविंद राय, दुर्गा गुप्ता, चंदन रावत, विनोद पाठक, संतोष राय, कृपा शंकर राय, जगतपाल सिंह, हरिकेश राजभर, विवेक सिंह, मनोज राय, जयराम यादव, धर्मेंद्र चौहान, रवि शंकर तिवारी, लालजी सिंह, दिलीप गुप्ता, पूनम मिश्रा, सुनील गुप्ता, संजू सोनकर, सरवन यादव, अमरजीत सरोज, बृजभान पासी, मंजू चौहान, रीता सिंह, गुड्डी पासवान, ममता गुप्ता, संतोष सोनकर, पुष्पा पासी, सुरेंद्र चौरसिया, संतोष यादव, मान्य देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मी मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *