कामनाओं, इच्छाओं को एक सीमा में कीजिए: बाबा विशाल भारत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के मई गांव स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर के जया विजया सभागार मंे बाबा विशाल भारत के अवतरण दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी का शुभारंभ दिनेश तिवारी ने मंगलाचरण गायन कर किया।
श्रद्धालुओं व शिष्यांे को संबोधित करते हुए बाबा विशाल भारत ने कहा कि भाद्र पद पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को मैं अपने जीवन के 58 वर्ष पूर्ण कर 59वें वर्ष मंे प्रवेश किया हूं। उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय, महातत्व पर ध्यान मत करो। किसी का ध्यान करने से कुछ लाभ नहीं होगा। अपने साथ रह रहे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, बच्चों पर ध्यान दो। अपने समाज, बन्धु बांधव, रिश्तेदार जो असहाय हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न हो उनकी सहायता व कन्याओं की शादियां कीजिए। आपके जीवन में हर चीज का एक समय निर्धारित है। आप अपनी कामनाओं, इच्छाआंे को भी एक सीमा में कीजिए।
कार्यक्रम को नरेन्द्र सिंह पूर्वाचल विकास बोर्ड उपाध्यक्ष, जगदीश नारायणन राय पूर्व मंत्री, बीएन सिंह, अनिल भूषण सिंह, सतीश चन्द्र तिवारी, डा. रामप्यारे, डा.वदना विद्यार्थी, एलबी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय, देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार सिंह, रमाकान्त सिंह, पूनम तिवारी, कैलाश नाथ तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य रामनयन सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *