लोकतंत्र सेनानियों का बनाया जाय आजीवन परिचय-पत्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोकतंत्र सेनानी सेघ ने लोकतंत्र सेनानियों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
सौंपे गये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय ने उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत लोकतंत्र सेनानी परिचय-पत्र की पांच वर्ष की अवधि समाप्त होने जा रही है जिसका नवीनीकरण किया जाय। साथ ही जो कार्ड जारी हो वह आजीवन हो। सेनानियों की बढ़ती हुई उम्र को ध्यान में रखते हुए तत्काल गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाया जाय। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में सेनानियों की सीट आरक्षित किया जाय ताकि अनुशासनहीन बस परिचालकों के कोपभाजन से बचा जा सके।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *