एलआईसी कर्मचारी हड़ताल पर किया धरना प्रदर्शन

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा फूलपुर के कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए शाखा के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी दिनभर हड़ताल पर रहे।
कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में एलआईसी में तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश का विरोध, दमनकारी श्रम संहिताओं को वापस लेना तथा कर्मचारियों और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर यूनियनों के साथ नियमित और व्यवस्थित वार्ता सुनिश्चित करना शामिल है।
संघ के सदस्य केके यादव ने कहा कि यूनियन के आह्वान पर सभी कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति यूनियन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार तय की जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सूरज मिश्रा, नागेंद्र सिंह, ललित, यतेंद्र, शशांक, विकास, आकाश, आशीष, अनवर, आलोक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *