निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वाहन पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा फूलपुर के कर्मचारी निजीकरण और 100 प्रतिशत एफडीआई के विरोध में बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनो मांगो को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग किया कि पब्लिक सेक्टर का निजीकरण न किया जाय। आउट सोर्सिंग बन्द किया जाय। पुरानी पेंशन बहाल किया जाय। नई भर्ती शीघ्र किया जाय। अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में दिया जा रहा है जो जनता और कर्मचारियों के हित मंे नही है। सरकारी पदों पर नई भर्ती न होने से कर्मचारियों पर बोझ अधिक पड़ रहा है। कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा कर्मचारियों के ऊपर नई पेंशन प्रणाली जबरदस्ती थोपी जा रही है जो कर्मचारियों के हित में नही है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दयाशंकर यादव, सूरज, अनुज, आलोक, यतीन्द्र, अजीत, ललित, नागेंद्र, मो. अनवर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्ण कुमार यादव एवं संचालन सचिव अनुज कुमार ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *