आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर की अध्यक्षता में बैठक हुयी। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उसमें शामिल होने को लेकर तैयारी की गयी। तत्पश्चात जुलूस निकाल कर कांग्रेसियों ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेषित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये आमजन में आमंत्रण पत्र वितरित किया और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जनपद कांग्रेस कार्यालय से बसों एवं अन्य निजी साधनों से 500 लोग रवाना होंगे। बैठक में बेलाल अहमद बेग, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, तेज बहादुर यादव, अजीत राय, अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक राय, शीला भारती, जावेद मंदे, अंजली पाण्डेय, प्रेमा चौहान, रामानंद सागर, ज्ञानमती मौर्य, सुशीला मौर्य, शशिकांत पाण्डेय, किरन कुमारी, श्याम सिंह, काजी अकीलुर्हमान, प्रमोद यादव, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार