निकाली गयी विधिक जागरूकता रैली

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में शासन के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है कि अमीर तथा गरीबों को बराबर का न्याय मिलना चाहिए। विद्यालय के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायिक विधिक दिवस अमीर हो या गरीब इंसान सबको न्याय एक समान के नारे के साथ बुलंद भारत की न्यायिक प्रक्रिया की सार्वभौमिकता को स्पष्ट किया। रैली में प्रमुख रूप से राम सुधार पासवान, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, मदन लाल यादव, विजय सिंह, गिरीश यादव, गणेश राम सोनकर, सत्य प्रकाश, अमिताभ त्रिपाठी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *