आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा से संबद्ध संगठन अखिल भारतीय किसान सभा, और अखिल भारतीय किसान महासभा की आजमगढ़ इकाई ने अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड वेदप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में नरौली प्राइवेट बस स्टैंड से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। जो नगर पालिका चौराहा होते हुए गांधी जी की प्रतिमा तक गया। गांधी जी और भगत सिंह, बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मार्च एवं प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधकारी के प्रतिनिधि को साैंपा गया।
मार्च में लोग ‘कारपोरेट लुटेरों गद्दी छोडो़, खेती छोडो़, किसानों को कर्ज से मुक्त करो आदि नारे लगा रहे थे। किसान नेता कामरेड जयप्रकाश नारायण और वेदप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से आन्दोलन के दौरान किए गये समझौते से पीछे हट चुकी है। संयुक्त किसान मोर्चा इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि लखीमपुर खीरी में अभी भी किसान जेलों में बन्द है और किसानों के हत्यारे बाहर घूम रहे हैं। सयुंक्त किसान मोर्चा जेल में बंद किसानों की रिहाई किसानों के कर्जमाफी, बिजली कानून की वापसी, एमएसपी की कानूनी गारंटी तक लड़ाई जारी रहेगी।
धरने में माकपा के जिला मंत्री रामजन्म यादव, बसंत, इरशाद, फैजान, इंद्रजीत, रामप्रीत, मिश्री वर्मा, रमेश, रिजवान, बशीर मास्टर, छेदी यादव, रवि, धीरज, विकास राव, भारत कुमार, विनोद सिंह, सुदर्शन, रामजीत प्रजापति, बृजेश राय, बसन्त, लालचंद, हीरा, मंगल यादव, राजेन्द्र, हवलदार राम, भीम, सुबास आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार