मोबाइल छोड़ें, मंजिल जोड़ें: ओमप्रकाश राजभर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को मदियापार स्थित रिलायबल ग्रुप के आरपीएस एवं मदर इस्रावती पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद मंत्री ने मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मदर इस्रावती पब्लिक स्कूल के आकृति, पूर्वी, मोहम्मद असद, सृष्टि गिरी, आरोही भार्गव, अनिकेत, दिव्यांश जायसवाल, अनामिका, सचिन गिरी व आदर्श यादव को मेडल प्रदान किया गया। वहीं आरपीएस ग्रुप नाउपुर के श्रेया यादव, महिमा गिरी, आर्य सिंह और प्रियंजल विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री राजभर ने कहा कि विद्यालय परिवार के प्रयासों से क्षेत्र के बच्चे तहसीलदार, एसडीएम, इंजीनियर और डाक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग दें। साथ ही बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह दी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के लखनऊ प्रदर्शन को ‘ड्रामा’ बताया। दल बदल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अन्य दलों ने भी कई बार रुख बदला है। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा कांशीराम जयंती मनाने पर सवाल उठाए। विद्यालय के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या पूजा सिंह एवं वंश बहादुर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *