ले. पंकज सिंह को मिला ग्रुप कमांडर कॉमेंडेशन कार्ड

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बनारस के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय स्थित एनसीसी ग्रुप बी मुख्यालय में आयोजित 78वें एनसीसी दिवस के समापन समारोह पर जनपद के डीएवी कॉलेज के राजनीतिशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ.पंकज सिंह को ग्रुप बी के कमाण्डर, ग्रुप कैप्टन वीके पंजियार और सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने डॉ.सिंह की एनसीसी संगठन के प्रति उनकी उत्कृष्ट और अद्भुत कार्य क्षमता के प्रदर्शन के लिए ग्रुप के बेस्ट एएनओ के रूप में ग्रुप कमाण्डर कॉमेंडेशन कार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
बटालियन के जेसीओ सूबेदार विशाल अंशु थापा, कैडेट अंशिका यादव शिब्ली कॉलेज, कैडेट उत्कर्ष उपाध्याय कोयलसा पीजी कॉलेज और बटालियन के परिचर सुधाकर राम को उनके एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ग्रुप बी वाराणसी एनसीसी मुख्यालय से संबद्ध लगभग 10 जिलों के विभिन्न बटालियन से 5 बेस्ट एएनओ और विभिन्न सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले कैडेटों, पीआई स्टाफ़ व सिविल स्टाफ़ को भी सम्मानित किया गया।
सुहेलदेव विश्विद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार, 99 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा, सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान, प्राचार्य प्रो.प्रेमचंद्र यादव एवं महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेटों ने डॉ.सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और सम्मानित जेसीओ और दोनों कैडेटों को बधाई दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *