मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मतदाता पुनरीक्षण सूची जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा की एक बैठक शुक्रवार को कोऑपरेटिव बैंक के चौयरमैन लक्ष्मण मौर्य की देखरेख में अरविंद प्रजापति मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सठियांव स्थित एक विद्यालय पर आहूत की गई। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 25 दिसम्बर तक फिर एसआईआर की तिथियां बढ़ाई गई है। हम सभी का दायित्व बनता है कि बूथ स्तर से लेकर विधानसभाओं तक प्रत्येक कार्यकर्ता बीएलओ से मिलकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने में मदद करे। विशेष यह ध्यान रखें कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम चलाया जाना आवश्यक है।
कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 में फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। इसलिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक लग जाए क्योंकि मतदाता ही पार्टी के स्तंभ को ऊंचे शिखर तक पहुंचने में कारगर होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव