आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन संयुक्त संघर्ष समिति, के प्रस्ताव के क्रम में गुरूवार को दूसरे दिन भी वकीलों ने सीआरओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी के मनमाने कार्यों व अमर्यादित व्यवहार व भ्रष्टाचार का विरोध किया। उन्होंने अतिशीघ्र उनका स्थानान्तरण अन्यत्र जनपद में करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि जनपद के राजस्व न्यायालयों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय व कानून के अनुसार वादों की सुनवाई व निस्तारण किया जाय, ताकि गरीब वादकारियों को न्याय मिल सके। इस मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, देवकरन सिंह, जफर इकबाल, बेचू सिंह, अरविन्द पाठक, लौटूराम मौर्य, आरपी राय, मुम्ताजुज्जमा, बृजेश यादव, रणविजय यादव, जयप्रकाश यादव, दयाशंकर पटेल, भूपेन्द्र सिंह, रामजी अस्थाना, दीपक श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद थे। धरने की अध्यक्षता दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह तथा संचालन संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार